{"_id":"5d1fa8dca003cf7b31c3f6ff9c844c08","slug":"pm-life-saving-medal-satyawart-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक से सम्मानित सत्यव्रत का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक से सम्मानित सत्यव्रत का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 10 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाध्यक्ष सत्यव्रत को 1 दिसंबर को आईटीबीपी बेसिक ट्रेनिंग सेंटर भानु नियर पंचकुला, हरियाला में आयोजित 59वें ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट-2015 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले उन्हें राज्यपाल ने भी सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया है। सत्यव्रत 10 फरवरी 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। यहां जनपद में रुद्रप्रयाग कोतवाली इंचार्ज के अलावा वे अगस्त्यमुनि में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
इधर, सत्यव्रत के पुरस्कार प्राप्त कर जिला मुख्यालय लौटने पर पुलिस विभाग ने उनका भव्य स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी पीएन मीणा ने कहा कि सत्यव्रत को मिला यह सम्मान पुलिस के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य का आह्वान किया। कहा कि आपदा राहत के साथ ही केदारनाथ यात्रा व अन्य मामलों में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व जवान बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। थानाध्यक्ष ऊखीमठ ने सबका आभार जताया।