फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ployees demonstrated against the government

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ployees demonstrated against the government
ुद्रप्रयाग विकास भवन में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में धरना देते जनरल, ओबीसी अधिकारी-कर्मचार? - फोटो : RUDRAPRYAG
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कार्मिक एसोसिएशन ने अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले सामान्य-ओबीसी सैकड़ों कर्मचारियों ने पुराना देवल से अगस्त्यमुनि तक रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग की। इससे पूर्व आंदोलित कर्मचारियों द्वारा खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार सरकार पदोन्नति में आरक्षण पूरी तरह से समाप्त नहीं करती है, उनका आंदोलन चलता रहेगा। वक्ताओं ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। हुंकार रैली में एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम सकलानी, संरक्षक दिग्पाल नेगी, धीर सिंह नेगी, नरेश भट्ट, कुशलानन्द भट्ट, मुकेश बहुगुणा, चन्द्रसिंह रावत, त्रिलोक जगवाण, विजयपाल रावत, उदयसिंह नेगी, हर्षवर्धन रावत, विक्रम नेगी, चन्द्रशेखर भट्ट, महादेव मैठाणी, त्रिलोचनी सेमवाल, कुसुम भट्ट, लक्ष्मीरावत, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed