फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pilgrims protest against Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने दिया धरना

Thu, 30 Sep 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims protest against Devasthanam Board
यात्रा के रफ्तार पकड़ने के साथ ही तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है। इस मौके पर मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ तीर्थपुरोहितों ने धरना दिया।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर चारधाम से जुड़े तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के साथ छलावा कर रही है। दो वर्ष से धामों में आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार कोरे आश्वासन दे रही है। तीर्थपुरोहितों का कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस माह के शुरू में वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कमेटी गठित की बात कही थी। जिसके आधार पर उन्होंने रुद्रप्रयाग में होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया था। लेकिन लगभग 20 दिन गुजर चुके हैं। इस दिशा में न तो तीर्थपुरोहितों से बातचीत की गई है और न बोर्ड को रद्द करने के लिए कोई कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, शशि अवस्थी, रमकांत शर्मा, विजेंद्र शर्मा, नितिन बगवाड़ी, विमल तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed