{"_id":"64ea3b5d8c5df4e913022a26","slug":"pilgrimage-priests-rights-holders-demonstrated-in-kedarnath-rudrapryag-news-c-5-1-drn1020-231702-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ में तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ में तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में स्थानीय लोगों को बेदखली के नोटिस जारी करने के विरोध में तीर्थपुरोहित समाज, हक-हकूकधारियों और व्यापारियों ने जुलूस-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आवासीय व व्यवसायिक भवनों की दीवारों पर चस्पा किए गए नोटिस निकाल फेंके। उन्होंने शासन, प्रशासन से केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर नीति स्पष्ट करने की मांग की। इधर, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने इस संबंध में ऊखीमठ के एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
शनिवार को केदारनाथ में केदार सभा के बैनर तले तीर्थपुरोहितों, व्यापारियों और अन्य हक-हकूकधारियों ने प्रदर्शन किया। कहना था कि बीते 21 अगस्त को ऊखीमठ तहसील प्रशासन के कर्मियों द्वारा केदारनाथ में हक-हकूकधारी पन्ना लाल, दर्शन लाल, कमल चंद्र त्रिवेदी और किशन चंद्र पोस्ती को नोटिस जारी किया गया। यह नोटिस भवन स्वामी को देने के साथ ही उनके भवनों पर भी चस्पा किए गए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि संबंधित लोगों के भवन सरकारी भूमि पर बने हुए हैं। केदारनाथ से जुड़े समस्त लोग, धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। बावजूद शासन, प्रशासन द्वारा पुनर्निर्माण नीति को स्पष्ट नहीं किया गया है। पूर्व में ही स्थानीय निवासियों द्वारा अपने भवन प्रशासन को दिए जा चुके हैं। बावजूद नोटिस भेजने की कार्रवाई समय से परे है। इस मौके पर तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती, रमाकांत शर्मा सहित कई तीर्थपुरोहित थे। इधर, ऊखीमठ में केदार सभा के अध्यक्ष राजकुुमार तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा से भेंट करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए नोटिस जारी करने के प्रति रोष जताया।