फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pilgrim priests on gradual fasting even in rain and cold

बारिश और ठंड में भी क्रमिक अनशन पर तीर्थपुरोहित

Tue, 14 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim priests on gradual fasting even in rain and cold
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को धाम में रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंड के बीच तीर्थपुरोहित क्रमिक अनशन पर डटे रहे। उनका कहना था कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलन को लगभग दो वर्ष होने वाले हैं लेकिन सरकार ने बोर्ड को भंग करने के बजाय उसका विस्तार किया। अब, पुन: कमेटी गठन कर चारधाम तीर्थपुरोहित समाज के दो-दो लोगों को शामिल करने की बात कही जा रही है। आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों का कहना है कि वे देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की अपनी एकसूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत रहेंगे। 30 अक्तूबर तक सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के साथ केदारघाटी के बाजारों में जुलूस-प्रदर्शन, चक्काजाम व आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर कुबेरनाथ पोस्ती, रमाकांत शर्मा, सौरभ शुक्ला, शशि अवस्थी, अंकुर शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed