फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People traveling through the potholes on the road

दस वर्ष बाद भी जैली-तैला मोटर मार्ग का नहीं हुआ डामरीकरण

Sun, 25 Oct 2020 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
People traveling through the potholes on the road
जखोली विकासखंड के सिलगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाला जैली-तैला मोटर मार्ग का दस वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीण धूल के गुबार में सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि से मार्ग के डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व तिलवाड़ा-जैली-तैला-सिलगढ़ मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। तब क्षेत्रीय जनता को सुलभ यातायात की उम्मीद बंधी थी, लेकिन बरसात में मार्ग के जगह-जगह बदहाल होने से हालत दयनीय बनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, सिलगढ़ विकास समिति के दरम्यान सिंह जखवाल, दीपक रावत आदि का कहना है कि लोनिवि को मार्ग के बारे में कई बार अवगत कराने के बाद भी वह सुध नहीं ले रहा है। इधर, जन अधिकार मंच ने भी मार्ग पर डामर बिछाने के साथ हॉटमिक्स करने की मांग की है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण में लिए शासन को तीन करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed