{"_id":"5e1385608ebc3e87f93a06c4","slug":"people-kept-on-snarling-on-ninja-songs-rudrapur-news-hld3685400136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक निंजा के नाम रही रुद्रपुर की शाम ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक निंजा के नाम रही रुद्रपुर की शाम ,
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से रुद्रपुर में आयोजित लोहड़ी मेले की दूसरी शाम पंजाबी गायक निंजा के नाम रही। बूंदाबांदी के बीच निंजा के गीतों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग देर रात तक जमकर थिरके। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पंजाबी महासभा की पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
गांधी पार्क में आयोजित लोहड़ी मेले के आखिरी दिन पूूजा अर्चना के बाद लोहड़ी जलाने के बाद पंजाबी लोक संस्कृति व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यक्रम की अध्यक्ष बेला ग्रुप की चेयरपर्सन रेखा जडंवानी व एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पंजाबी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। बच्चे के अपहरण के खुलासे के लिए ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी को भी सम्मानित किया। देर शाम पंजाबी गायक निंजा के मंच पर पंजाबी गीतों व पुरानी फिल्मी गीतों के रिमिक्स से समां बांधा दिया।
निंजा ने रोई ना जे याद मेरी आयी रे..., तेरी आदत पेगैया आदि गीतों पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। साथ ही पुराने हिंदी फिल्मी गीतों कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला... पर्दा ना उठाओ पर्दे में रहने दो... से खूब मनोरंजन किया। निंजा के गीतों पर नाचते हुए लोग बेकाबू होकर अपनी भावनाओं पर काबू न कर सके और मंच पहुंचने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोका। लोगों बल्लियों पर चढ़ गये और निंजा के कार्यक्रम के दौरान सेल्फी व वीडियो बनाने की होड़ लग गई। बेकाबू होती भीड़ को देखते विधायक ठुकराल व महासभा के पदाधिकारियों ने लोगों से भावनाओं को नियंत्रित कर अपने स्थान पर खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की। बूंदाबांदी को देखते मंच पर प्लास्टिक का पंडाल डाला गया। बूंदाबांदी के बीच देर रात लोग कार्यक्रम में निंजा के गीतों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
वहां पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, बेला ग्रुप के एमडी राजेश जडंवानी, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, प्रदेश सचिव सुनील खेड़ा, सुभाष अरोरा, मोहित राय, खैरातीलाल गगनेजा, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, हिमांशु गाबा, अमित बांगा, राजीव कामरा, आशु मिड्डा, हरीश मुंजाल, डॉ. दीपक छाबड़ा, योगराज बत्रा, डा. रवि फुटेला, महेंद्र ईशपुजानी, सुरजीत ग्रोवर, दिनेश कपूर, राजकुमार भुड्डी, सुुधांशु गाबा, वीरेंद्र सामंती, अलका अरोरा, नीतू गुगलानी आदि मौजूद रहे।