फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   people carrying ration from seven km away

सात किमी दूर से राशन ढो रहे लोग

Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
people carrying ration from seven km away
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू व बंगोली के सौ से अधिक परिवार सरकारी राशन के लिए चार साल से पांच से सात किमी की दौड़ लगा रहे हैं। इन ग्रामीणों को राशन की कीमत से अधिक उसे घर पहुंचाने के लिए वाहन का भाड़ा देना पड़ रहा है लेकिन विभागीय स्तर पर सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में ग्रेन डीलर ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था। इस कारण पूर्ति विभाग ने इस दुकान को पांच किमी दूर गहड़खाल शिफ्ट कर दिया। ऐसे में मोल्ठा, सारगड्डी, डांडरा, खिंगासारी, नवासू, बंगोली, सौकासैंण, चराडोभ, पतनोली के ग्रामीणों को सरकारी राशन के लिए 5 से सात किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोगों को राशन की कीमत से अधिक राशन को घर पहुंचाने के लिए भाड़ा देना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी रौथाण, बीरेंद्र लाल, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह रौथाण, सुरजीत सिंह रौथाण, सुरेंद्र सिंह रौथाण, भूपति सिंह रौथाण, चंद्रमोहन सिंह कठैत का कहना है कि खेड़ाखाल में सरकारी गल्ले का संचालन नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन व पूर्ति विभाग ने जनहित में दुकान संचालन की औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूरी करने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों से दुकान संचालन के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed