फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pathalidhar girls won the title of Kabaddi

पठालीधार की बालिकाओं ने जीता कबड्डी का खिताब

Sun, 18 Sep 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 08:57 PM IST
सार

शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया।फाइनल मुकाबले में पठालीधार की टीम ने कोठगी को हराया और ट्रॉफी कब्जाई।

विज्ञापन
Pathalidhar girls won the title of Kabaddi

विस्तार

शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में पठालीधार की टीम ने कोठगी को हराया और ट्रॉफी कब्जाई। वहीं, बालक वर्ग में चंद्रापुरी, बसुकेदार, कोठगी, गणेशनगर और मणिपुर ने अपने-अपने मैच जीते। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी व टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को खेल मैदान में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 के बालक वर्ग में चंद्रापुरी ने पीड़ा-धनपुर, बसुकेदार ने चोपता, पठालीधार ने कोठगी और गणेशनगर की टीम ने भीरी को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अंडर-17 की बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में क्यार्क-बरसूड़ी ने एपीएस जवाहरनगर को हराया। अंडर-14 के बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बसुकेदार ने द्वारीधार को और कोठगी ने सरस्वती विद्या मंदिर को हराया। इस मौके पर खेल समन्वयक शिव सिंह, विपिन रावत, यामीन सिद्दीकी, नवेंदु रावत, योगंबर कंडारी, भजन रौतेला, अंकित रौथाण, कुलदीप, भानु रावत, नागेंद्र कंडारी और ईश्वर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed