{"_id":"61bf375c58295f5d422be9ff","slug":"pashwas-of-deities-gave-blessings-of-happiness-and-prosperity-rudrapryag-news-drn3992029163","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के पश्वाओं ने दिया सुख-समृद्धि का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के पश्वाओं ने दिया सुख-समृद्धि का आशीष
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे पुनाड़ व जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव में मोरू की डाली कौथिग के साथ पांडव नृत्य का विधि-विधान के साथ समापन हो गया है। मौके पर क्षेत्र, प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन भी किया गया।
रविवार को सुबह से ही पुनाड़ पांडव चौक में मोरू की डाली कौथिग की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। परंपरानुसार जंगल से भारी-भरकम चीड़ का पेड़ लाकर पांडव चौक में स्थापित कर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ढोल-दमाऊं की थाप और पंडवानी गायन पर पांडव पश्वाओं ने 18 तालों पर नृत्य किया। साथ ही पंचनाम देवी-देवता भी अपने पश्वाओं पर अवतरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को छाबड़ी (पूजा की थाल में भेंट व भोग) लगाया। भगवान नारायण श्रीकृष्ण ने मोरू की डाली से भक्तों को फल-फूल वितरित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पांडवों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ 12 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो गया। पांडव एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने लोगों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।
उधर, जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव में भी मोरू की डाली कौथिग के साथ पांडव नृत्य संपन्न हो गया। इससे पूर्व शनिवार को यहां सिरोता किया गया। इसमें चारों पहर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ नृत्य हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पांडव पश्वाओं से आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के सुरेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि अनुष्ठान में सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा।