फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Parking construction incomplete even after seven years in Sonprayag

सोनप्रयाग में सात वर्ष बाद भी पार्किंग का निर्माण अधूरा

Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Parking construction incomplete even after seven years in Sonprayag
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में सात वर्ष बाद भी नहीं बन सकी तीन मंजिला पार्किंग। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में सात वर्ष बाद भी तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा का संचालन सोनप्रयाग से हो रहा है। लेकिन आठ वर्ष बाद भी शासन, प्रशासन कस्बे में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर नहीं कर पाया है। वर्ष 2014 में शासन ने यहां तीन मंजिला पार्किंग, हेलीपैड और प्रभावित व्यापारियों के लिए दुकानें बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये जारी किए थे। यूपी निर्माण निगम सात वर्ष बाद भी दुकानों के अलावा यहां अन्य कोई काम पूरा नहीं कर पाया है। पार्किंग की अभी दूसरी मंजिल पूरी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

यूपी निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राजाराम ने बताया कि कांट्रेक्टर के साथ विवाद के चलते पार्किंग निर्माण में देरी हुई है। दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर अभी तक 62 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनप्रयाग में पार्किंग के कार्य को पूरा करने लिए के लिए यूपी निर्माण निगम ने दिसंबर तक का समय मांगा है। निगम से हर सप्ताह की रिपोर्ट मांगी जा रही है। - मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed