फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pantnagar Airport will be equipped with state-of-the-art security equipment

अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा पंतनगर एयरपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar Airport will be equipped with state-of-the-art security equipment
पंतनगर। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप पंतनगर एयरपोर्ट को हाईटेक करने की कवायद में एक कदम और बढ़ाया गया है। इसके तहत एयरपोर्ट में आठ करोड़ की लागत से छह अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। इसमें टायर किलर और हाइड्रोलिक बोलार्ड उपकरण भी शामिल हैं। एयरपोर्ट में उपकरणों का पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य उपकरणों को आयात कर एयरपोर्ट पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से अत्याधुनिक उपकरण लगाने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि देश के संवेदनशील हवाई अड्डों में शुमार पंतनगर एयरपोर्ट जल्द ही करीब आठ करोड़ की लागत के अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होने जा रहा है। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार, रन-वे और निकास द्वार पर हाइड्रोलिक बोलार्ड और टायर किलर लगाए जाएंगे। दोनों की औसत लागत करीब पांच से छह करोड़ रुपये है। जल्द ही टेंडर निकालकर इसका कार्य शुरू किया जाएगा। दोनों उपकरणों के लगने से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि संवेदनशील एयरपोर्ट होने के चलते किसी भी हमले के लिए तैयार एयरपोर्ट पर हाइड्रोलिक बोलार्ड का काम वाहन को रोकना है, जबकि टायर किलर उस वाहन के टायरों को बर्स्ट कर देगा, जिससे सुरक्षा बल बदमाशों को गेट पर ही दबोच सकेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी, ऑपरेशन एक्सरे मशीन भी ऑपरेशन गेट पर लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही रैंडम चेकिंग मशीन, एक्सक्लूसिव ट्रेस डिटेक्टर भी लगाया जाएगा ताकि पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके। इसमें से कुछ उपकरण एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed