{"_id":"6198fb39f4be8a38bc6ed687","slug":"pandavas-will-dance-with-weapons-from-today-in-darmola-rudrapryag-news-drn396586987","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमोला में आज से पांडव शस्त्रों के साथ करेंगे नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरमोला में आज से पांडव शस्त्रों के साथ करेंगे नृत्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लॉक के दरमोला गांव में रविवार से पांडव बाण व अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। विशेष पूजा-अर्चना के साथ पुजारियों द्वारा पांडवों के बाण निकाले जाएंगे। इसके बाद इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन तक ढोल-दमाऊं की थाप पर महाभारत से जुड़ी घटनाओं का मंचन किया जाएगा।
भरदार पट्टी के दरमोला व तरवाड़ी में प्रतिवर्ष एकादशी (इगास) से पांडव नृत्य की परंपरा है। इस वर्ष बीते 14 नवंबर से गंगा स्नान के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य का आयोजन शुरू किया गया। आज से यहां पांडव अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। इसे लेकर सुबह पुजारी कीर्तिराम डिमरी व अन्य द्वारा पांडव चौक में विशेष पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से पांडवों के बाण व अन्य अस्त्र-शस्त्र निकाले जाएंगे। इसके बाद पंचनाम देवताओं की पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव नृत्य करेंगे। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि अनुष्ठान के भरदार पट्टी समेत अन्य गांवों के लोग भी पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राजेंद्र कप्रवान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, विक्रम सिंह पंवार, त्रिलोक सिंह, हुकुम सिंह, राजेश पंवार आदि मौजूद थे।