{"_id":"61913af961e68c5f1438ce7e","slug":"pandav-dance-started-in-darmola-village-with-traditional-customs-rudrapryag-news-drn396081322","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक रीति-रीवाजों के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक रीति-रीवाजों के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू
एकादशी को रुद्रप्रयाग संगम पर दरमोला गांव से पहुंचे पांडव पश्वाओं ने देवी-देवताओं के निषाण व अस्?
- फोटो : RUDRAPRYAG
Link Copied
जखोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरमोला में गंगा स्नान व विधि-विधान के साथ पांडव नृत्य शुरू हो गया है। मौके पर पंचनाम देवताओं का आह्वान कर विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। अनुष्ठान में प्रवासी ग्रामीणों के साथ ध्याणियों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
इगास (एकादशी) के पावन पर्व पर सुबह पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ दरमोला गांव से अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर पहुंचे ग्रामीणों ने भगवान बदरीविशाल, लक्ष्मीनारायण, शंकरनाथ, तुंगनाथ, नागराजा, चामुंडा देवी हीत देवता, ब्रह्मडुंगी और भैरवनाथ सहित अन्य देव निषाणों के साथ पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों को गंगा स्नान कराया। साथ ही पूजा-अर्चना की। मौके पर संगम तट समेत पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। देवता अपने पश्वाओं पर अवरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। पूर्वाह्न 11 बजे ढोल-दमाऊं व भंगुर के गूंज के साथ देव निषाणों ने अपने थान (स्थान) के लिए प्रस्थान किया। दोपहर बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने देव निषाण व पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का फूल-माला व अक्षत से स्वागत कर सामूहिक अर्घ्य लगाया। इसके बाद विधि-विधान से निषाण व अस्त्र-शस्त्रों को पांडव चौक स्थित थान पर स्थापित किया गया। पांडव नृत्य कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कप्रवाण, पुजारी कीर्तिराम डिमरी, गिरीश डिमरी, किशन रावत, जीत सिंह पंवार, अरविंद पंवार ने बताया कि ग्राम पंचायत दरमोला व राजस्व ग्राम तरवाड़ी में एक-एक वर्ष छोड़कर नियमित रूप से पांडव नृत्य होता है। इससे पूर्व शनिवार देर शाम को दरमोला वे ढोल-दमाऊं व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पांडवों के अस्त्र-शस्त्र व देव निषाण गंगा स्नान को रुद्रप्रयाग संगम पहुंचे थे। यहां पर चार पहर की पूजा-अर्चना के साथ ग्रामीणों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।