फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Order to stop the salary of three EOs

जिलाधिकारी ने नपा रुद्रप्रयाग सहित नपं ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि के ईओ का वेतन रोका

Tue, 12 Apr 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Order to stop the salary of three EOs
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में नगर पंचायत ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि के ईओ के शामिल नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही नगर पालिका रुद्रप्रयाग से ट्रंचिंग ग्राउंड मामले में बरती जा रही शिथिलता पर फटकार लगाते हुए अधिशासी अधिकारी का भी वेतन रोकने को कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में हुई बैठक में नपं अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के ईओ से जिलाधिकारी ने कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयन के बारे में जानकारी मांगनी चाही। लेकिन दोनों अधिकारी अनुपस्थित थे, जिस पर डीएम ने दोनों अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग से ट्रंचिंग ग्राउंड मामले में शिथिलता और भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर रोष जताते हुए अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए शहरी विकास विभाग को पत्र भेजा है। इस मौके पर डीएफओ वैभव कुमार सिंह, ईई निर्भय सिंह, ईई पीएस बिष्ट, जगदीश शर्मा, संजीव कुमार सैनी, सुनील कुमार, राजेंद्र गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed