{"_id":"61b4a9fc98646918c077aa40","slug":"opposition-to-shifting-section-madhavashram-hospital-rudrapryag-news-drn398454472","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभाग माधवाश्रम अस्पताल शिफ्ट करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभाग माधवाश्रम अस्पताल शिफ्ट करने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के कई महत्वपूर्ण अनुभागों को माधवाश्रम अस्पताल में शिफ्टिंग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जहां सामान से भरे ट्रक को रोके रखा, वहीं प्रशासन व विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
शनिवार को जिला चिकित्सालय में व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, उक्रांद नेता मोहित डिमरी व सभासद संतोष रावत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल शिफ्टिंग का विरोध किया। बताया कि बिना किसी राय-मशविरा के प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिफ्टिंग की कार्रवाई की जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला चिकित्सालय में कोटेश्वर अस्पताल के लिए सामान से भरे ट्रक को भी रोके रखा। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहितों को ध्यान में रखकर यथाशीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर आप पार्टी के केपी ढौंड़ियाल, जोत सिंह बिष्ट, भगत चौहान, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, सुमित कठैत, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, ज्योति देवी, राजेश्वरी देवी, सुमिता देवी, जसपाल भारती, सुभाष रावत आदि मौजूद थे। इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जिला चिकित्सालय का संचालन पूर्व की भांति चलता रहेगा। यहां से हड्डी व जनरल सर्जरी सहित अन्य कुछ अनुभाग कोटेश्वर अस्पताल शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से कोटेश्वर अस्पताल को ट्रामा सेंटर के रूप में संचालित करने को लेकर प्रारंभिक प्रयास किया जा रहा है।