फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Opposition to integration of Agriculture and Horticulture Department

कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण का विरोध

Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition to integration of Agriculture and Horticulture Department
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जहां अधिकारियों/कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे वहीं दोनों कार्यों की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

नपा सभागार में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीके असवाल व महामंत्री बीके धस्माना की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण का कोई औचित्य नहीं है। अगर शासन स्तर पर ऐसा हुआ तो विरोध किया जाएगा। बैठक में मनरेगा व अन्य विभागों के कार्य कृषि विभाग को सौंपने पर रोष व्यक्त किया। सहायक कृषि अधिकारियों ने भी न्याय पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यों को लेकर असमर्थता जताई। रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। कहा गया कि कई बार कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश लाल ने बताया कि मामले में जल्द प्रतिनिधिमंडल मुख्य कृषि अधिकारी से भेंट करेगा। इस मौके पर अरविंद भट्ट, भगवती प्रसाद, ओम प्रकाश मैठाणी, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed