फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Operation of temporary police post on Jawadi bypass started

जवाड़ी बाईपास पर अस्थायी पुलिस चौकी का संचालन शुरू

Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of temporary police post on Jawadi bypass started
नगर क्षेत्र के आमजन समेत जरूरतमंदों की समस्याओं के निस्तारण व सुविधा को लेकर लेकर पुलिस ने जवाड़ी बाईपास पर चौकी का संचालन शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ चौकी का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

बरसाती सीजन में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा व सिरोहबगड़ में हाईवे के बार-बार बाधित होने से सवारियों को दिक्कत हो रही है। साथ ही यातायात विनियमन, कानून व शांति व्यवस्था बनाने और हाईवे बाधित होने पर यातायात को डायवर्ट करने के लिए पुलिस ने चौकी संचालन शुरू किया है। मुख्य अतिथि एसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि इस सुविधा से आमजन को भी लाभ मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी में उप निरीक्षक दिनेश सती को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली, अभिनय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, कोतवाल जयपाल सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed