फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One Thousnads Crore Transaction Affected In US Nagar

दो दिन से बैंक बंद, एक हजार करोड़ रुपये का कामकाज प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
One Thousnads Crore Transaction Affected In US Nagar
खटीमा में मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा। दो दिन से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले भर में एक हजार करोड़ रुपये का कामकाज प्रभावित हुआ है। वहीं, दूसरे दिन भी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अपील पर पर बैंक कर्मचारियों ने नैनीताल हाइवे स्थित एक्सिस बैंक के सामने आईबीए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को वेतनवृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी आदर्श कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्र हुए। वहां आयोजित सभा में स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के जोनल सेक्रटरी अजमेर सिंह ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों की भागीदारी से ही दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। अगर आईबीए व सरकार हमारी जायज मांगो को नहीं मानती तो 11,12 और 13 मार्च को तीन दिनी हड़ताल के साथ ही एक अप्रैल से बैंकों में तालाबंदी कर देंगे। कहा कि वेतनवृद्धि न होने पर पूर्ण रूप से इंडियन बैंक एसोसिएशन जिम्मेदार है। उद्योगपति करोड़ों रुपये का कर्ज ले रहे हैं, एनपीए होने के बाद बैंक कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहां समीर राय, अजीत विश्वास, अनिल गुप्ता, दिनेश शर्मा, भरत प्रकाश, बीडी कांडपाल, मनोज कुमार, अरविंद गुप्ता, आनंद नेगी, राहुल यादव, राजेंद्र राय, मोहन जोशी, कमल किशोर, विकास कुमार आदि थे। इधर, खटीमा में शनिवार को बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां पर बीएस सेठी, एसके मुखर्जी, एवी जोशी, सरवन कुमार, हरीश चंद, भगवान सिंह, सुरेश चंद, भूपेंद्र, प्रदीप कुमार, योगेश भट्ट, अमित गुप्ता, संजीत कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रितु जोशी, मनीष धामी, पूजा सलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed