फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   one caught

कोविड अस्पताल से फरार सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
one caught
पंतनगर में पुलिस की गिरफ्त में सजायाफ्ता कैदी। - फोटो : RUDRAPUR
पुलिस ने 11 दिन पहले कोविड अस्पताल रुद्रपुर से फरार सजायाफ्ता कैदी को संभल यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। कैदी पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अस्पताल से फरार एक कैदी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक फरार कैदी को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है। एसएसपी ने कैदी को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार सितारगंज से सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित तीन कैदियों देवेंद्र धानुक निवासी नेपाल, आनंद राम निवासी कटघर मुरादाबाद और गौरव उर्फ गोपाल निवासी अल्मोड़ा को पुलिस ने 20 सितंबर और 24 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती किया था। 25 सितंबर को बाथरुम की खिड़की तोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी थी। 29 सितंबर को पुलिस ने फरार गौरव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य कैदियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रही थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर फरार कैदी आनंद कुमार निवासी ग्राम मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद को ग्राम सिहोरी थाना बहजोई जिला संभल से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद कोविड टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ एमएम जोशी ने बताया कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है। उसने डीडीहाट (पिथौरागढ़) में अपनी पत्नी की हत्या की थी और इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली। इधर, बताया गया कि आरोपी पर अपनी मां की हत्या का केस भी थाना कटघर में दर्ज है। आनंद के फरार होने के बाद उसके मुरादाबाद स्थित घर और ससुराल डीडीहाट में रहने वाले रिश्तेदार डरे थे। वहीं, फरार कैदी देवेंद्र की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

कैदी को गिरफ्तार करने वाली टीम
- एसओ एमएम जोशी, एसआई अनिल उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, कैलाश सिंह देव, विपुल जोशी, हरि सिंह, भुपाल सिंह, किशोर फालय, रविकांत शुक्ला। एसओजी प्रभारी कमाल हसन, एसआई अशोक कांडपाल, प्रकाश भगत, भूपेंद्र आर्या, नासिर, राजेंद्र कश्यप, उमेश राज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed