{"_id":"5d223f258ebc3e6cf35f91b7","slug":"one-arrested-in-black-market-of-railway-tickets-11-tickets-recovered-rudrapur-news-hld348039434","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टिकटों की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार, 11 टिकट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे टिकटों की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार, 11 टिकट बरामद
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जनगर बरेली की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) की टीम ने रविवार को रुद्रपुर के मुख्य बाजार में एक साइबर कैफे में छापा मारकर संचालक को फर्जी आईडी से बनाए 11 रेलवे टिकटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेलवे पुलिस बल के लालकुआं थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रुद्रपुर में रेलवे टिकटों की लगातार मिल रही कालाबाजारी की शिकायत पर रविवार दोपहर को रेलवे सीआईबी के इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने आरपीएफ की स्थानीय टीम के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित मनीष साइबर वर्ल्ड में छापा मारा। छापे के दौरान साइबर कैफे से जम्मू तवी ट्रेन के साथ ही जालंधर समेत अन्य स्थानों के करीब 11 टिकट बरामद हुए। यह सभी टिकट फर्जी आईडी से बनाए गए थे। इस पर टीम ने साइबर कैफे के संचालक मनीष गोयल को गिरफ्तार कर लालकुआं रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे पुलिस बल के थाने ले गई।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में रुद्रपुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर फर्जी आईडी से रेलवे टिकटों की कालाबाजारी की सूचनाएं मिलीं हैं। इसके आधार पर रेलवे की टीम जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। आरपीएफ के लालकुआं थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि इज्जतनगर से पहुंची टीम ने व्यापारी मनीष गोयल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।