फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Omkareshwar temple decorated with nine quintal flowers

नौ क्विंटल फूलों से सजा ओंकारेश्वर मंदिर

Mon, 28 Feb 2022 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Omkareshwar temple decorated with nine quintal flowers
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए नौ कुंतल फूलों से सजाया गया पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदि - फोटो : RUDRAPRYAG
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज मंगलवार को पंचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी तय की जाएगी। साथ ही मंदिर के गर्भगृह में चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना भी होगी।
विज्ञापन

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल एवं सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा सहित विभिन्न प्रकार के नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। साथ ही चारों तरफ आम, पीपल के पत्तों की सैकड़ों माला भी लगाई गई है। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह में चार पहर की पूजा होगी, जिसमें श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि और समय भी तय किया जाएगा। मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, रुद्रनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग, अगस्त्य मंदिर अगस्त्यमुनि आदि शिवालयों में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed