{"_id":"573b3e124f1c1b3e65ac6f22","slug":"old-man-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस के नीचे आया तिराहे पर खड़ा वृद्द, चालक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस के नीचे आया तिराहे पर खड़ा वृद्द, चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 17 May 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ तिराहे पर खड़ा एक वृद्ध अचानक चलती बस के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बस और चालक को कोतवाली लाया गया। ऋषिकेश से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रही एक बस सुबह 9.45 बजे रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से आगे बढ़ी। इस दौरान मकड़ी बाजार में सड़क पर खड़े बीरबल सिंह (71) पुत्र शिव सिंह, निवासी तिलणी की बस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीओ और कोतवाली प्रभारी ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया। इस दौरान मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि वृद्ध अपने घर से घटना के दस मिनट पहले ही मौके पर पहुंचा था। परिजनों की ओर से अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध पहले तिलणी में ढाबा चलाते थे।
विज्ञापन