{"_id":"5dc1c6198ebc3e5b5e1c2f43","slug":"number-of-dengue-patients-exceeded-one-thousand-in-the-district-rudrapur-news-hld3629288187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार के पार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते एडीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में मंगलवार को डेंगू के मरीजों की संख्या 1029 पहुंच गई। अब तक 1943 मरीजों का एलाइजा टेस्ट हो चुका है। जिले में लगातार पैर पसार रहा डेंगू स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 26 नये मरीज भर्ती हुए। एडीएम ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती डेंगू के मरीजों का हाल जाना।
जिला अस्पताल में मंगलवार को सुभाष कॉलोनी निवासी नेहा, संजय नगर खेड़ा निवासी कुमुदनी ढाली, ठाकुर नगर निवासी शोभा मंडल, सिरौली कला किच्छा निवासी परख, झगड़पुरी, गदरपुर निवासी मुस्कान, ट्रांजिट कैंप निवासी अजय देवनाथ, पहाड़गंज निवासी फरमान, रविंद्र नगर निवासी कृष्ण मंडल, लालकुआं निवासी संगीता, संजय नगर निवासी रेखा, भदईपुरा निवासी अजय मंडल, ठाकुर नगर निवासी अखिलेश कुमारी, जगतपुरा निवासी शिवप्रसाद, रम्पुरा निवासी दुर्गा, कलक्ट्रेट कॉलोनी निवासी मनीषा, खेड़ा निवासी सीमा, सुल्लानपुर पट्टी निवासी अंजुम, ठाकुर नगर निवासी चनकालो, रम्पुरा निवासी पिंकी, शिवनगर निवासी परमजीत, जगतपुरा निवासी ममता, पहाड़गंज निवासी मोनू, खेड़ा निवासी अमीनुद्दीन, भदईपुरा निवासी राजकुमार, खेड़ा निवासी चमन और जगतपुरा निवासी महिपाल को भर्ती कराया गया।
इस दौरान एडीएम जगदीश कांडपाल ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। वहां प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया, नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, प्रबंधक अजयवीर सिंह, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
संदिग्ध डेंगू से ट्रांजिट कैंप के युवक की मौत
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई। डॉक्टरों ने युवक की प्लेटलेट्स काफी कम बताई थी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को रुद्रपुर के भगवानपुर गांव में उसकी अंत्येष्टि की गई।
ट्रांजिट कैैंप निवासी पवन यादव (28) दिल्ली में सेल्समैन की नौकरी करता था।
कुछ दिन पूर्व प्लेटलेट्स कम होने और शुगर की शिकायत पर परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां सोमवार को पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को आशंका है कि प्लेटलेट्स कम होने से उसका निधन हुआ। हालांकि डॉक्टरों ने अभी डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।
उधर, समाजसेवी सुशील गाबा ने मंगलवार को रुद्रपुर में डेंगू के प्रकोप को कम पर विभिन्न कॉलोनियों में फॉगिंग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम में असफल साबित हुआ है।
आयुष्मान कार्ड से हो डेंगू बीमारी का इलाज
काशीपुर। डेंगू बीमारी के लिए आयुष्मान कार्ड धारकों को उचित लाभ न मिलने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
मंगलवार को बसपा नेता डॉ. एमए राहुल के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में पेशकार के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि जिले में वर्तमान में डेंगू से हजारों लोग पीड़ित हैं। इनमें गरीब तबके के लोग भी शामिल हैं, जिनके पास इस बीमारी का इलाज कराने के लिए रुपये नहीं हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे लोगों पर एक आयुष्मान कार्ड ही रह जाता है, उसका भी सरकारी हो या प्राइवेट अस्पताल में कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण डेंगू के टेस्ट के लिए रुद्रपुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने डेंगू के टेस्ट काशीपुर के ही अस्पताल में किए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मुमताज मंसूरी, गौरव कुमार जाटव, गौरव कश्यप, अनिल कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, सैयद अदीब आलम, हरवंश कुमार, सौरभ कश्यप, सोनू सागर, धर्मराज, राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, जाकिर हुसैन आदि थे।
विधायक ने कराई फॉगिंग
सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार शाम को फॉगिंग की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पालिका को फॉगिंग करानी चाहिए। कहा कि अब नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।
कॉलोनी वासियों ने एमएनए से कार्रवाई की मांग की
काशीपुर। शहर में कई स्थानों पर खाली पड़े भूखंडों की चहारदीवारी न होने और वहां जलभराव होने से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। कॉलोनी वासियों ने नगर आयुक्त बीडी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर भूखंड स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहां ऊषा शर्मा, प्रभा, उमेश कुमार शर्मा, अवनीश त्यागी, मनोज विश्नोई, कमलेश, हरप्रीत कौर, पुष्पा पाल, भरत सिंह, महेश चंद्र शर्मा, अलका अवस्थी आदि रहे। उधर, प्रसादी लाल बाग कॉलोनी के लोगों ने भी एमएनए को शिकायती पत्र दिया।