फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now, doctors will not be able to buy medicines forcibly from private medical stores

अब, निजी मेडिकल स्टोर से जबरन दवा खरीद नहीं कर सकेंगे डॉक्टर

Fri, 08 Jul 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Now, doctors will not be able to buy medicines forcibly from private medical stores
जिले में सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक अब मरीज/तीमारदार को निजी मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से निजी मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदने की व्यवस्था को बंद करने और सरकारी अस्पतालों में दवा का पर्याप्त कोटा रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएमएस व सीएमओ को पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की ओर से निजी मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदने की व्यवस्था को पूर्णरूप से बंद करने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने कहा कि जिला चिकित्सालय की उप शाखा माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार ने 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा कि जनपद के सरकारी अस्पतालों में वार्ड ब्वाय के रिक्त पदों पर आउटसोर्स से तैनाती की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कोठगी गांव में नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन का कार्य एक माह में शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सीएमओ डा. बीके शुक्ला, सीएमएस डा. राजीव पाल सिंह, एसीएमओ डा. विमल गुसाईं, डा. राजीव गैरोला, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

ड्यूटी ज्वाइन न करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि काम में कोताही बरतने, ड्यूटी ज्वाइन न करने और ज्वाइनिंग के बाद अस्पतालों में नहीं पहुंच रहे चिकित्सक/पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 108 वाहन व खुशियों की सवारी वाहन के खराब होने पर तीन दिन में मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। अन्यथा संबंधित कंपनी का भुगतान रोक दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी परिसर के लिए पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास
प्रदेश के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास/निर्माण योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्केदार में एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के स्थायी परिसर के लिए स्वीकृत पंपिंग पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि योजना निर्माण के लिए राज्य सेक्टर (ग्रामीण) के अंतर्गत 21 करोड़ 13 लाख रुपये दिए गए हैं। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष जून माह तक योजना पर पानी चलने लगेगा। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन ढामक-चोपड़ा मार्ग का भी निरीक्षण किया। इससे इससे पूर्व डॉ. रावत ने बृहस्पतिवार रात अलकनंदा नदी किनारे निर्माणाधीन शारदानाथ घाट का दौरा कर निर्माण प्रगति की जानकारी ली। घाट के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। एक माह में घाट का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अयजवीर सिंह, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, नगर महामंत्री मानव बिष्ट, भारत भूषण कुकरेती व पंकज सती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed