फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Notice will be recieved

गैस पाइप लाइन बिछी होने का नहीं लगा था बोर्ड, मिलेगा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice will be recieved
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में नाला निर्माण को लेकर खोदी जगह में भरा पानी। - फोटो : RUDRAPUR
शहर के मुख्य बाजार में गैस पाइपलाइन फटने से आग धधकने की घटना के बाद पाइपलाइन तो दुरुस्त कर दी गई लेकिन मरम्मत कार्य के चलते वहां बिछी पानी की लाइन फट गई। इसके चलते निर्माणस्थल पर पानी भरने की वजह से काम बंद हो गया है।
विज्ञापन

इधर, गैस पाइपलाइन बिछाने के बावजूद जानकारी का बोर्ड नहीं लगाने पर नगर निगम की ओर से कंपनी को नोटिस देने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल वाली जगह पर पाइपलाइन बिछाने को लेकर ली गई एनओसी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल शहर के कई हिस्सों में इंडियन ऑयल अडानी लिमिटेड की ओर से घरेलू गैस की पाइपलाइन बिछाई गई है और कई जगहों पर काम चल रहा है। शनिवार को मुख्य बाजार में हरि मंदिर गली में नाला निर्माण को लेकर खुदाई करते समय जेसीबी के पंजे से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आग धधक गई थी। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर रेता, मिट्टी और बजरी डालकर काबू पाया था। इसके बाद कंपनी के कर्मियों ने पाइप लाइन को ठीक कर दिया था। इसी बीच पानी की लाइन में लीकेज हो गया था।
इसके चलते पानी भरने से नाला निर्माण का काम ठप हो गया था। कंपनी के ठेकेदार जितेंद्र ने बताया कि अब पानी की लाइन ठीक होने पर ही काम हो सकेगा। इधर नगर निगम के एई गजेंद्र पाल ने एनओसी के संबंध में जानकारी से इनकार कर दिया। वहीं, गैस कंपनी के अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।
पानी की पाइपलाइन को ठीक कराया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में पहले भी कई बार पाइपलाइन तोड़ी जा चुकी हैं। इस नुकसान की भरपाई न तो नगर निगम करता है और न ही ठेकेदार करते हैं। - मोहम्मद आसिफ, जेई, जल संस्थान।

गैस कंपनी के अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन के बाबत एनओसी होने की मौखिक जानकारी दी थी। सोमवार को दफ्तर खुलने के बाद दस्तावेजों में देखा जाएगा कि जहां पाइपलाइन बिछी है, वहां की एनओसी ली गई है या नहीं। जिस जगह पर घटना हुई थी, वहां लाइन बिछी होने का कोई बोर्ड कंपनी ने नहीं लगाया था। इस संबंध में कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है। - सुरेश कुमार, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed