{"_id":"5e6297888ebc3eebc54f36c8","slug":"no-corona-on-6-taiwani-people-rudrapur-news-hld376439154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान के छह नागरिकों की जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइवान के छह नागरिकों की जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्षण
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक होटल में ताइवान के व्यक्ति की जांच करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की एक वाहन निर्माता कंपनी में प्रशिक्षण देने के लिए ताइवान से आए छह लोगों में कोरोना वायरस की आशंका से खलबली मच गई। आननफानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल में ठहरे सभी छह लोगों की गहनता से जांच की। हालांकि जांच में किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले लेकिन एहतियातन कंपनी प्रबंधन ने सभी छह लोगों को कंपनी में आने से मना करते हुए वापस दिल्ली भेज दिया।
सिडकुल में स्थित भारी वाहन निर्माता कंपनी में नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जानी थी। इसके लिए ताइवान से छह लोगों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार देर रात सभी छह लोग ओमेक्स कॉलोनी में स्थित एक होटल में रुके थे। ताइवान के भी वायरस की चपेट में होने की जानकारी के बाद होटल प्रबंधन ने प्रशासन को ताइवानी नागरिकों के ठहरने की सूचना दी थी।
होटल प्रबंधन ने प्रशासन को इन लोगों के होटल में ठहरे होने की जानकारी दी थी। वहीं, वाहन निर्माता कंपनी के अधिकारी ने बताया कि ताइवान के लोग कंपनी नहीं पहुंचे थे और उन्हें होटल से ही वापस जाने को कह दिया गया। इधर, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम होटल में पहुंची और सभी छह ताइवानी नागरिकों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि इन लोगों की एयरपोर्ट पर भी स्क्रीनिंग हो चुकी थी। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि सभी छह लोग होटल से गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर
पंतनगर। देश में कोरोना वायरस की दस्तक को देखते हुए पंतनगर एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं राममूर्ति अस्पताल बरेली के डॉक्टरों की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ यात्रियों की जांच कर रही है। एयरपोर्ट पर हर कर्मचारी को मास्क सहित वीआईपी लाउंज में सेनेटाइजर भी लगाया जा रहा है।
दिल्ली और देहरादून से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखने सहित विदेशों से सिडकुल जाने के लिए हवाई यात्रा कर पंतनगर पहुंच रहे यात्रियों की एयरपोर्ट पर कई चरणों की सघन जांच के बाद ही बाहर निकलने दिया जा रहा है। एयरपोर्ट कर्मियों सहित सुरक्षा स्टाफ, एयर इंडिया, अग्निशमन विभाग और एविएशन कंपनी के कर्मियों को मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।
कोरोना अवेयरनेस प्रोग्राम संचालित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। (सूचना प्रदर्शन प्रणाली) होर्डिंग, कटआउट लगाकर अनाउंसमेंट सहित परिसर की इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन प्रदर्शन (एलईडी स्क्रीनों) पर बचाव के उपायों को प्रदर्शित कर सतर्क किया जा रहा है। इधर, एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध है कि कुछ विशेष उपकरणों की मदद से यात्रियों की और अधिक गहराई से जांच की जाए।