फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Newly appointed CO interacted with the people

Rudraprayag News: नव नियुक्त सीओ ने लोगों से किया संवाद

Sun, 16 Feb 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 16 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed CO interacted with the people

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने व्यापार मंडल, सीएलजी और गणमान्य लोगों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने नगरवासियों से बाहरी लोगों के सत्यापन में सहयोग की अपील भी की। रविवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग में आयोजित संगोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक ने जिला मुख्यालय में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से सड़क पर अतिक्रमण न करने और पुलिस की अनुमति के बिना फड़, रेहड़ी, ठेली न लगाने को कहा। बताया कि ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि, पुलिस हर जरूरतमंद की मदद करेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, भाजपा नेता चंद्रमोहन सेमवाल, सभासद अंकुर खन्ना, माधो सिंह नेगी, प्रदीप बगवाड़ी, अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू भाई, सुशीला बिष्ट ने भी विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी, उप निरीक्षक राजीव चौहान, रणजीत खनेड़ा, जसपाल सिंह, यशपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed