फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   New building of Terai Development Cooperative Union will be built in Rudrapur

तराई विकास सहकारी संघ का बनेगा नया भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
New building of Terai Development Cooperative Union will be built in Rudrapur
कार्यक्रम के दौरान हुई बारिश से बचने को छाता के साथ मंच से उतरते सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आजादी के बाद तराई में किसानों की फसलों का एकमात्र खरीदार और खेती से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले तराई विकास सहकारी संघ (टीवीएस) का करीब 68 साल बाद नया भवन बनेगा। टीवीएस भवन को आवास संघ को हस्तांतरित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रपुर में टीवीएस के नए भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि तराई विकास सहकारी संघ का नया भवन एक एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इसमें दो अलग-अलग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। एक में कार्यालय और दूसरे में व्यावसायिक संस्थान संचालित किया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण को लेकर डीपीआर बनने के बाद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीवीएस के लिए जल्द और पद स्वीकृत किए जाएंगे। साथ ही रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य के टॉपर बच्चों की आधी फीस माफ की जाएगी। सरकार ने डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली को खत्म कर दिया है, हालांकि स्नातकोत्तर स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली यथावत लागू रहेगी। शीघ्र ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, तराई विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष गोपाल बोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मानस, उप निबंधक सहकारिता एमपी त्रिपाठी, जिला सहायक उप निबंधक हरीश खंडूड़ी, आवास संघ के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, मनोहर भंडारी, योगेश वर्मा, पीसी दुम्का, भारतभूषण चुघ, अंजू चौधरी, पूरन नेगी, अरुण कुमार, कुंदन सिंह, विजय राणा, एमएल वर्मा, साकेत साही, प्रेम यादव आदि थे।
तराई को बसाने में टीवीएस की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रुद्रपुर। वर्ष 1951 में यूपी शासन में तराई क्षेत्र को आबाद करने के लिए उपनिवेश योजना के तहत तराई विकास सहकारी संघ का गठन किया गया था। यहां पंजाब, पर्वतीय समाज और बंगाली समाज के लोगों के बसने के बाद किसानों की खरीफ और रवि की फसलों को खरीदने के अलावा खेती के लिए ट्रैक्टर, खाद, कीटनाशक आदि मुहैया कराने की जिम्मेदारी इसी संस्था पर थी। आजादी के समय तराई में किसानों की फसलों की एकमात्र खरीदार यही संस्था थी।

अचानक बारिश से मंत्री का नहीं हो पाया भाषण
रुद्रपुर। शिलान्यास कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. रावत के मंच पर पहुंचने के बाद काफी देर तक स्थानीय नेता पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत करते रहे। राज्यगीत के रचियेता हेमंत बिष्ट कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। इसी बीच अचानक बारिश शुरू होने से सहकारिता मंत्री जनता के समक्ष अपने विचार नहीं रख सके। इसके बाद उन्होंने एसबीआई के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर तराई विकास सहकारी संघ के नए भवन को लेकर बातचीत की। अचानक बारिश से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।

रुद्रपुर में टीवीएस के भवन का शिलान्यास करते सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत।

रुद्रपुर में टीवीएस के भवन का शिलान्यास करते सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed