{"_id":"6a4109705c7e11a55d06eb07","slug":"network-issues-in-several-villages-for-two-months-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119364-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कई गांवों में दो माह से नेटवर्क की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कई गांवों में दो माह से नेटवर्क की समस्या
Sun, 28 Jun 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यू पट्टी के सुनाऊ, बंगोली समेत 12 से अधिक गांवों में पिछले दो माह से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क नहीं मिलने से ग्रामीणों को फोन, इंटरनेट, बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं आपात स्थिति में संपर्क नहीं हो पाता है।
ग्रामीण लखपत सिंह, त्रिलोक सिंह और राकेश सिंह ने बताया कि नेटवर्क समस्या के कारण लोगों का एक-दूसरे से संपर्क नहीं हो पाता है। समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि सुनाऊ और आसपास के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों और व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की। संवाद