{"_id":"61507ec88ebc3efad92e36e0","slug":"neeraj-and-raveena-first-in-marathon-rudrapryag-news-drn3915829120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में नीरज और रवीना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में नीरज और रवीना प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र ने बष्टी गांव में मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। मौके पर युवाओं को स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक व बौद्धिक विकास के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि युवा, समाज की रीढ़ हैं। विशिष्ठ अतिथि सुशीला देवी एवं मीनाक्षी भट्ट ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षित व संस्कारी बनाना जरूरी है। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक स्व. हर्षवर्द्धन बिष्ट की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर युवाओं के लिए 7 किमी व महिलाओं के लिए 3 किमी मैराथन आयोजित की गई। इसमें 150 युवक/युवतियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में नीरज सिंह प्रथम, नीतिश द्वितीय, अतुल कुमार तृतीय रहे। वहीं, महिला वर्ग में रवीना, आशा व सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर तहसीलदार बल्लू लाल, राकेश राणा, पंकज भंडारी, नरेंद्र सजवाण, प्रीति भंडारी, लता देवी आदि थे।