{"_id":"610823fa8ebc3e841724619d","slug":"narkota-s-walkway-destroyed-due-to-explosions-in-tunnel-construction-rudrapryag-news-drn3863393162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग निर्माण में विस्फोटों से नरकोटा का पैदल मार्ग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग निर्माण में विस्फोटों से नरकोटा का पैदल मार्ग ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन निर्माण के तहत नरकोटा गांव में सुरंग निर्माण में किए जा रहे विस्फोटों से ग्रामीणों का मुख्य पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया है। लोगों का कहना है कि आए दिन विस्फोट से स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से भेंटकर जल्द ध्वस्त पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की है।
ग्राम प्रधान चंद्रमोहन ने जिलाधिकारी मनुज गोयल को बताया कि रेललाइन निर्माण के तहत नरकोटा गांव में दो टनल का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से यहां रात होते ही निर्माण स्थल पर विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले से कई आवासीय मकानों पर दरारें पड़ चुकी हैं। अब, गांव का मुख्य पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो गया है। इस कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है। विस्फोटों की आवाज से क्षेत्र में जमीन धंस रही है, जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। सुरंग निर्माण में डायनामाइट के उपयोग को लेकर एक माह से आरवीएनएल व प्रशासन को पूर्व में भी अगवत करा चुके हैं लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने त्वरित कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मामले में आरवीएनएल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।