फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Narendra Rawat was elected the minister of the local committee

नरेंद्र रावत को चुना गया लोकल कमेटी का मंत्री

Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Narendra Rawat was elected the minister of the local committee
देश की कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल कमेटी सम्मेलन में शहीद किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि माकपा देश के अंदर एकमात्र क्रांतिकारी पार्टी है। उन्होंने शहीद भगत सिंह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, नागेंद्र सकलानी, श्रीदेव सुमन का उदाहरण देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में देश में एक बेहतर विकल्प पेश करते हुए पार्टी जनता को संगठित करेगी। मौके पर पार्टी की तीन वर्ष की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि पार्टी के अंदर वास्तविक रूप में जनतंत्र है। इस मौके पर 13 सदस्यीय लोकल कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र रावत को लोकल कमेटी का मंत्री चुना गया। रामकृष्ण नौटियाल, धीरज लाल, रोशन लाल, संजय सिंह, भीम सिंह नेगी, रिंकी देवी, भावना रावत, जमुना देवी, विक्रम सिंह, नरेंद्र लाल, वीरा को सदस्य मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed