{"_id":"57603ac14f1c1bf82311bf77","slug":"nagaji-and-contaminated-water-supply-in-feku","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागजई और फेगू में दूषित पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागजई और फेगू में दूषित पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लाक के नागजई और फेगू में दूषित पानी की सप्लाई के कारण कई ग्रामीण उल्टी-दस्त के शिकार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की जांच के लिए एक टीम गांव भेज दी गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नागजई में बीस और ग्राम पंचायत फेगू सहित तिनसोली, ल्वेडा और सुबधनी गांव में आठ लोग तीन दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सोमवार को कुछ पीड़ितों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी भी लाया गया था।
विज्ञापन
लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकीय व पैरा मेडिकल स्टाफ की तीन टीमें गांवों में भेजी दी गई है। सीएमओ ने बताया कि गांवों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए श्रीनगर भेज दिए गए हैं। उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों की जांच की जा रही है, जिसमें दूषित पानी के सेवन से समस्या का होना सामने आया है।
विज्ञापन
पेयजल लाइनों से आ रही दिक्कत
ग्राम पंचायत नागजई की ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी पंवार ने बताया कि पेयजल लाइनों से हो रहे दूषित पानी के कारण यह समस्या पैदा हुई है। विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी पेयजल स्रोतों या स्टोर टैंक में फिल्टर नहीं लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी बडोनी ने बताया कि ग्रामीणों की जांच की जा रही है। स्थिति खतरे से बाहर है। निकटवर्ती गांवों पर भी नजर रखी जा रही है।