फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Musdung village landslide hazards

भूस्खलन से मुसढुंग गांव को खतरा

Fri, 19 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Fri, 19 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

जखोली ब्लाक के सिलगढ़ पट्टी के गांवों का एकमात्र यातायात का साधन सूर्यप्रयाग-मुसढुंग मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मुसढुंग गांव के समीप सड़क पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन व भू-धंसाव से खेत और आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

विज्ञापन


वर्षों की मांग के बाद इस वर्ष मार्च माह में दूरस्थ मुसढुंग गांव तक सड़क बनाई ग्रई थाी, लेकिन अब यही सड़क गांव के लिए खतरा बन गई है। सड़क कटान के कारण बरसात में भू-धंसाव व भूस्खलन हो रहा है। स्थिति यह है कि गांव के दो किमी के दायरे में पांच से अधिक स्थानों पर मार्ग संवेदनशील हो गया है। जो कभी भी अनहोनी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


गांव के ग्राम प्रधान गयादत गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवीर चौहान, दर्शन सिंह, डीएस जखवाल का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा निकास नाली नहीं बनाए जाने से बरसात से सड़क पर हो रहे भू-कटाव से खेतों में मलबा भरा हुआ है, जिससे खेती भी चौपट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर जो बैंड दिए गए हैं, उन पर भी सही कटिंग नहीं की गई है, जिस कारण कई मकानों को खतरा है। ग्रामीणों ने सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। इधर, भाजपा नेता मदन सिंह रावत का कहना है कि विभाग द्वारा मानकों के विपरीत सड़क काटी गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।


सूर्यप्रयाग-मुसढुंग मार्ग बरसात के बाद पुन: सुधारा जाना है। नई कटिंग के कारण कई स्थानों पर मिट्टी दरकी है। गांव की सुरक्षा और सड़क को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
-इंद्रजीत बोस, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed