फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   murder her husband.

धारदार हथियार से पति की हत्या

Tue, 28 Jun 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि) Updated Tue, 28 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
murder her husband.
अगस्त्यमुनि के केड़ा मल्ला गांव में पति की हत्या करने वाली गीता देवी। - फोटो : Amar Ujala

केड़ा मल्ला गांव में अपने बचाव के दौरान एक महिला ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना रविवार रात नौ बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे केड़ा मल्ला गांव निवासी गीता देवी (31) का पति रमेश लाल (36) पुत्र बाला लाल शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर दोनों पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। गुस्से में रमेश ने बेटे अजय का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र फाड़ डाला। पत्नी को गाली-गलौज करने के बाद वह कपड़े उतारकर घर के अंदर बिस्तर पर लेट गया। इस बीच बिस्तर पर ही उसने गंदगी कर दी। करीब आठ बजे जब पत्नी घर के अंदर गई तो देखा, कि शराब के नशे में पति बिना कपड़ों में लेटा हुआ है और गंदगी कर रखी है। इस पर दोबारा उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


रमेश लाल गुस्से में बिस्तर से उठकर बिना कपड़े पहने घर से बाहर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। पत्नी ने उसे कमरे में धकेलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। लगातार गाली-गलौज के बीच करीब नौ बजे रात रमेश ने हाथ में दरांती लेकर पत्नी का गला दबाते हुए उसे मारने की कोशिश की। अपना बचाव करते हुए गीता ने दरांती छीनकर उल्टी तरफ से रमेश लाल के सिर पर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा जयवीर लाल ने घटना की सूचना अगस्त्यमुनि पुलिस को दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सोमवार को थानाध्यक्ष डीएस रावत महिला पुलिस के साथ गांव पहुंचे और महिला को गिरफ्तार कर थाने लाए। मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद हत्या की आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed