{"_id":"56fd37c94f1c1b332cf00105","slug":"municipalities-will-now-tax-on-billboards-increasing-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अब होर्डिंग पर लेगी टैक्स, बढ़ेगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अब होर्डिंग पर लेगी टैक्स, बढ़ेगी आय
ब्यूरो/अमर उजाल ब्यूरो, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र में अब होर्डिंग लगाने पर टैक्स लगेगा। इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी। इसके लिए जल्द ही होर्डिंग टैक्स की दर तय की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका ने अपनी आय बढ़ाने के लिए अब नगर क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग पर टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने टिहरी, चमोली, देहरादून नगर निगम आदि से होर्डिंग टैक्स निर्धारण संबंधी विभिन्न जानकारियां जुटा दी है। जिन्हें ध्यान में रखकर पालिका क्षेत्रांतर्गत होर्डिंग टैक्स निर्धारण की कार्रवाई इन दिनों की जा रही है। जल्द ही इसे पूरा कर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृत करवाकर होर्डिंग टैक्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने बताया कि पालिका प्रबंधन निरंतर आय के संसाधन विकसित करने पर जोर दे रहा है। इसके तहत अब पालिका क्षेत्र में होर्डिंग टैक्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि शासन स्तर से इसके लिए प्रति वर्ग मीटर दर उपलब्ध नहीं होने से देरी हुई है। अब पालिका द्वारा अन्य पालिकाओं द्वारा लिए जा रहे होर्डिंग टैक्स को देखते हुए प्रति वर्ग मीटर टैक्स का निर्धारण किया जा रहा है। जल्द ही दर निर्धारित कर दी जाएगी और इसे बोर्ड बैठक में स्वीकृत करवाकर पालिका क्षेत्रांतर्गत होर्डिंग टैक्स इसी वित्तीय वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन