फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Multipurpose camps are being organized to solve local problems: Rekha Arya

स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए हो रहे बहुउद्देशीय शिविर : रेखा आर्या

Sat, 28 Sep 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 28 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose camps are being organized to solve local problems: Rekha Arya
रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंचीं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में अगस्त्यमुनि विकासखंड बसुकेदार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 105 शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन


जीआईसी परिसर में शुक्रवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में मथ्या गांव प्रधान सज्जन सिंह नेगी ने सुदूरवर्ती क्षेत्र घंघासू-बांगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने की मांग की। ग्रामीणों ने क्यार्क से जमेथी तक मोटर मार्ग की स्वीकृति व समरेखण का कार्य होने के बाद भी अग्रिम कार्यवाही न होने की समस्या से अवगत कराया। बसुकेदार निवासी भगवती प्रसाद भट्ट ने बसुकेदार मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग रखी। कौशलपुर निवासी बलदेव लाल ने बिजली व पानी की समस्या तथा पूर्व प्रधान मोहन सिंह भंडारी ने बष्टी-हाट मोटर मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने बसुकेदार में अगले हफ्ते आधार कार्ड शिविर लगाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। शिविर में पहुंची दो बुजुर्ग महिलाओं का आधार रेटीना से बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------

वात्सल्य योजना के 9 बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने वात्सल्य योजना के 9 लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पहुंची। इसके अलावा 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भेंट की, जबकि 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed