फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement postponed on assurance of CM and ministers

सीएम और मंत्रियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

Wed, 25 Aug 2021 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Movement postponed on assurance of CM and ministers
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। भावी रणनीति को लेकर समिति की 29 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक होगी। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों से देहरादून स्थित उनके आवास पर भेंटकर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं व पूर्व में हुई घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। इस पर सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। देहरादून से लौटकर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह नेगी, दलवीर सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह बत्र्वाल, दीप सिंह राणा व महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने विभागीय अधिकारियों को पूर्व में की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विस की पूर्व विधायक आशा नौटियाल भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed