फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement of pilgrims continues in Kedarnath

तीर्थपुरोहितों का केदारनाथ में आंदोलन जारी

Mon, 30 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Movement of pilgrims continues in Kedarnath
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धाम में तीर्थपुरोहितों ने क्रमिक अनशन पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन को तीन माह होने वाले हैं लेकिन सरकार ने अब तक सुध नहीं ली है जबकि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार की बात कह चुके हैं। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि आगामी 1 सिंतबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित जुलूस प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। तीर्थपुरोहित समाज के एक युवक की अचानक मौत से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही बैठक आयोजित कर आंदोलन की भावी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed