फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement of pilgrims against Devasthanam board continues

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी

Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Movement of pilgrims against Devasthanam board continues
देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 33वें दिन भी जारी रहा। मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना दिया गया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बोर्ड के विरोध में ग्राम स्तर पर आरपार की लड़ाई की बात भी कही।
विज्ञापन

आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में रैली-प्रदर्शन के बाद भी सरकार सुध नहीं ली है। अब, बोर्ड भंग को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने शासन-प्रशासन व बोर्ड पर तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, राजकुमार तिवारी आदि का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन को पूर्व में भी कई बार प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी अडिग रवैया अपनाया जा रहा है, जिसका खामियाजा आगामी विस चुनाव में सरकार को भुगतना होगा। केदारनाथ में धरना देने वालों में ऋषि अवस्थी, राम प्रसाद, प्रवीण तिवारी, अंकुर शुक्ला, नवीन शुक्ला कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed