फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement ends on written assurance of JIP President

जिपं अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर आंदोलन खत्म

Wed, 25 Aug 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Movement ends on written assurance of JIP President
त्रियुगीनारायण में आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच पहुंची जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह। - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेयी शाह के लिखित आश्वासन पर त्रियुगीनारायण व तोषी के ग्रामीणों का आमरण अनशन पांचवें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह त्रियुगीनारायण गांव पहुंची। उन्होंने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा कि एक माह में स्वास्थ्य केंद्र के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही शासनादेश जारी हो जाएगा। उन्होंने गांव में संचालित यात्राकालीन मेडिकल रिलीफ पोस्ट यथावत रखने की बात कही। इस मौके पर तोषी के ग्राम प्रधान जगत सिंह रावत, उप प्रधान विश्वेश्वरी देवी, सूर्य प्रसाद सेमवाल, ममंद अध्यक्ष आरती शर्मा, दिवाकर गैरोला, परशुराम गैरोला, अनूप सेमवाल, सुदर्शन गैरोला, जगमोहन भट्ट आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व मंगलवार रात को अनशनकारी मंगलदीप गैरोला, पूर्व क्षेपं सदस्य रामचंद्र सेमवाल और विश्रवा कुर्मांचली की तबीयत खराब हो गई थी। सोनप्रयाग थानाध्यक्ष ने तीनों अनशनकारियों को एंबुलेंस से फाटा अस्पताल पहुंचाया। वहां तीनों के स्वास्थ्य में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed