फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement continues to demand dissolution of Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को आंदोलन जारी

Thu, 29 Jul 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Movement continues to demand dissolution of Devasthanam Board
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने दिया धरना। - फोटो : RUDRAPRYAG
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने सरकार पर चारधाम तीर्थपुरोहित समाज व हक-हकूकधारियों को बोर्ड के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा है कि बोर्ड में अगर, उनके हित सुरक्षित हैं, तो सरकार क्यों स्पष्ट नहीं कर रही है। इस मौके पर आंदोलन की नई रणनीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

आचार्य संतोष त्रिवेदी व आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में केदारनाथ में बोर्ड के विरोध में आंदोलन को 50 दिन पूरे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना देते हुए सरकार व बोर्ड का विरोध किया। आंदोलनकारियों का कहना था कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने बोर्ड पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया था। जबकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थपुरोहितों के हितों के सुरक्षित होने की बात कही, लेकिन आज तक किसी ने कोई सुध नहीं ली है। कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर गुमराह कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चमनलाल शुक्ला, ऋषि अवस्थी, प्रवीण शुक्ला, अंकुर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed