फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Movement continues to complete the cutting of Dadoli-Dobha motorway

डडोली-डोभा मोटर मार्ग कटिंग पूरा करने को आंदोलन जारी

Mon, 13 Dec 2021 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Movement continues to complete the cutting of Dadoli-Dobha motorway
जखोली ब्लॉक के बडमा पट्टी में अधूरे डडोली-डोभा मोटर मार्ग के निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शासन, प्रशासन व लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इधर, कांग्रेस व उक्रांद ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बनों बैंड में सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर जारी अनशन में ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2008 में स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण तीन वर्ष पूर्व शुरू किया गया, लेकिन लोनिवि की हीलाहवाली के कारण अभी तक अधूरा कार्य हुआ है। इस मौके पर जिपं सदस्य रेखा बुटोला चौहान, क्षेपं सदस्य आनंद रौथाण, यशवंत सिंह रावत, एमएस रावत, उक्रांद के मोहित डिमरी, भगत चौहान आदि मौजूद थे। इधर, लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि दो किमी डडोली-डोभा मोटर मार्ग का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। भूमि विवाद के चलते मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, जिससे शेष 200 मीटर कार्य एक वर्ष से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed