फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Nanda reached Makku after bidding farewell to Dhyani

ध्याणियों से विदा लेकर अपने मूल मंदिर मक्कू पहुंची मां नंदा

Fri, 30 Oct 2020 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda reached Makku after bidding farewell to Dhyani
तुंगनाथ घाटी के गांवों का भ्रमण करते हुए मां नंदा सारी गांव में ध्याणियों से विदा लेते हुए अपने मूल थान मक्कूमठ स्थित मंदिर में विराजमान हो गई है।
विज्ञापन

पुजारी रामचंद्र भट्ट ने देवी की पूजा-अर्चना की। ढोल-दमाऊं की थाप पर महिलाओं ने जागरों से देवी का आह्वान किया। पूर्वाह्न 11 बजे देवी की डोली पंचायत चौकी में पहुंची। ग्रामीण गजपाल सिंह भट्ट ने बताया कि बीते 24 अक्तूबर को मक्कू से कांडा, उषाड़, दैडा होते हुए सारी गांव का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। देवी के पश्वा अंकित नेगी ने बताया कि मां भगवती नंदा अपने भक्तों को मन इच्छा का आशीर्वाद प्रदान करती है। इस मौके पर प्रधान मनोरमा देवी, पूर्व क्षेपं सदस्य जसवीर नेगी, अनीता देवी, भगत नेगी, बीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed