फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Monkeys escape death from falling into the ditch

बंदरों को भगाने के दौरान खाई में गिरने से मौत

Mon, 28 Dec 2015 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Mon, 28 Dec 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भैंसगांव निवासी हरेंद्र सिंह (36 वर्ष) पुत्र मनवर सिंह 13 दिसंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार सुबह सात बजे घर के नीचे बंदरों के उत्पात को देखते हुए वह उन्हें भगाने चला गया। बंदरों को भगाने के दौरान पैर फिसलने से वह 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
विज्ञापन


काफी देर तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पहाड़ी में घास के लिए गई महिलाओं ने उसे देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। परिजन व अन्य ग्रामीण खाई में पहुंचे, लेकिन तब तक हरेंद्र की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना अगस्त्यमुनि को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सीएस चौहान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भर दिया गया है। मंगलवार को रेंजीमेंट की टीम आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरेंद्र की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। हरेंद्र अपने पीछे पत्नी व दो अबोध बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed