फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   mobile van welcomed

मोबाइल वैन का स्वागत किया

Sun, 06 Mar 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
mobile van welcomed
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेरा भारत स्वस्थ भारत, मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत संचालित मोबाइल वैन का रुद्रप्रयाग में स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ने नशा मुक्ति को लेकर जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को स्वयं के साथ अन्य को जागरूक करने की अपील की। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन हर्षवधनी सुमन और महंत शिवानंदी गिरी जी महाराज ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया किया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में सीओ सुमन ने कहा कि नशा से मानसिक व शारीरिक नुकसान होता है। इस समस्या के निदान के लिए जागरूकता जरूरी है। वहीं, नशा मुक्ति विशेषज्ञ बीके राजीव ने बताया कि नशा मानसिक कमजोरी है, जिसे सहज रीति से स्वयं के आंतरिक शक्तियों की अनुभूति से ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में ज्योति, नीलम, चंद्र, जगमोहन, राजेश, सरोज आदि मौजूद थे। इसके उपरांत रुद्रा बैंड से मुख्य बाजार तक पदयात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed