फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mob lynching in Dineshpur, two youths beaten on suspicion of child theft

दिनेशपुर में मॉब लिंचिंग, बच्चा चोरी के संदेह में दो युवकों को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mob lynching in Dineshpur, two youths beaten on suspicion of child theft
दिनेशपुर में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य के शक में पिटे युवक। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। बच्चा चोर गिरोह के सदस्य होने के संदेह में दो अनजान नशेड़ी युवकों की कालीनगर के ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों युवकों को भीड़ के चुंगल से छुड़ाया और थाने ले आई। बाद में पूछताछ के बाद शाम को युवकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के अनुसार शुक्रवार सुबह कालीनगर गांव के ग्रामीणों ने दो अनजान युवक को सड़क किनारे धान की खेत के पास सोते हुए देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने युवकों के बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने की अफवाह फैला दी। दोनों को लोगों ने जगाया तो दोनों वे बहुत ज्यादा नशे में थे।
विज्ञापन

जब उनसे उनके नाम-पते पूछे तो दोनों कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को भीड़ के चुंगल से छुड़ाकर थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजेश पुत्र रामचरन निवासी बाजार चौकी रुद्रपुर और गोपाल पुत्र दुलाल आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। गोपाल बीते बृहस्पतिवार की शाम राजेश को गूलरभोज स्थित अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर साथ ले आया था। दोनों टेंपो से कालीनगर में उतर गए और शराब पी। बाद में उन्होंने नशे का इंजेक्शन भी लगाया। अत्यधिक नशा होने के कारण दोनों सड़क किनारे सो गए और रात भर वहीं पड़े रहे। सुबह लोगों की नजर दोनों पर पड़ी। एसओ ने बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed