फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MNREGA workers strike severely arranged

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था

Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers strike severely arranged
मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल से योजना से जुड़े कार्य ठप पड़े हुए हैं। साथ ही समयबद्ध कई कार्य भी अधर में हैं। कांग्रेस व उक्रांद ने सरकार से कर्मियों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनहित में हड़ताल खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी एक माह से हड़ताल पर डटे हुए हैं। बावजूद शासन स्तर पर कर्मियों की सुध नहीं ली जा रही है। वहीं, हड़ताल के चलते ब्लॉक व जिला स्तर पर योजना के कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। साथ ही प्रस्तावित कार्यों की एमबी तक नहीं बन पा रही है। कर्मियों ने हिमाचल की तर्ज पर ग्रेड पे देने, बीमा व स्वास्थ्य सेवा देने, पंचायत राज व ग्राम्य विकास विभाग में समायोजित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, उक्रांद के अशोक चौधरी, मोहित डिमरी, सर्वजन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनीत चौधरी ने सरकार ने जनहित में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed