फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MLA Rawat reached to support contractor union

ठेकेदार संघ को समर्थन देने पहुंचे विधायक रावत

Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
MLA Rawat reached to support contractor union
ई-टेंडरिंग के विरोध में चार दिन से आंदोलनरत ठेकेदार संघ को केदारनाथ विधायक मनोज रावत अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने सरकार से निविदा प्रक्रिया पूर्व की भांति आमंत्रित करने की मांग की है, जिससे मझले व छोटे ठेकेदारों को भी रोजगार मिल सके। साथ ही सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड के परिसर में धरने पर बैठे ठेकेदारों के बीच पहुंचकर विधायक रावत ने उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि पहाड़ में निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी मझले व छोटे ठेकेदारों के द्वारा निभाई जा रही है। ऐसे में ई-टेंडरिंग के जरिए बड़े ठेकेदारों को कार्य देने की व्यवस्था सही नहीं हैं। कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों व रोजगार को ध्यान में रखते हुए ई-टेंडरिंग को प्राथमिकता से बंद कर पूर्व व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर एनएस रावत, अजय पंवार, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रवीन सिंह, राजेंद्र कठैत, डीएस राणा, सुरेंद्र सिंह, अनिल पुरोहित, चैन सिंह पंवार आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed